खाजूवाला। खाजूवाला मंडी में खाजूवाला के राशन डीलरो की एक बैठक बुधवार को सम्पन्न हुई। वही बुधवार को राशन डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री घनश्याम दास आचार्य और उपाध्यक्ष घनश्याम पारीक खाजूवाला दौरे पर रहे।
बुधवार को खाजूवाला के राशन डीलरों की बैठक के राशन डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष घनशयाम पारीक व उपाध्यक्ष घनश्यामदास आचार्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें खाजूवाला के राशन डीलरों ने अपनी होने वाली समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया।
निकिता सिंह की अगुवाई में उनके साथ बैठक का आयोजन किया गया ।जिसमें मंडी के राशन डीलरों की मूलभूत समस्या के बारे में विचार विमर्श किया। जिसमें प्रमुख रूप से मई से अक्टूबर तक का बकाया कमीशन देने ,गेहूं में छीजत व कमीशन में बढ़ोतरी के संबंध में तथा दुकान किराया व सहायक कर्मचारी का उचित मानदेय दिलवाने के बाबत वार्तालाप हुई । और खाजूवाला के राशन डीलरो को जिला अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि वह इसके बारे में वार्तालाप करेंगे। इस दौरान खाजूवाला मंडी के राशन डीलर इस बैठक में मौजूद रहे।