जिले चारों द्वारा अब गांवों की सरकारी स्कूलों को अपना निशाना बन रहे है और ताले तोड़कर उसमें से कीमती सामान चोरी कर ले जा रहे है। चोरी का ताजा मामाला आम्बासर गांव की सरकारी स्कूल से सामने आया है। जहां अज्ञात चोर स्कूल प्रधानाचार्य के ऑफिस का ताला तोड़कर उसमें रखा मोनिटर, दो सीपीयू व एक प्रिंटर चोरी कर ले गए।
जब सुबह स्कूल का स्टाफ पहुंचा तो देखा कि प्रधानाचार्य के ऑफिस का गेट खुला पड़ा है और अंदर सामान बिखरा हुआ पड़ा है। उसके बाद पता चला कि यहां चोरी हुई है। इस संबंध में स्कूल के व्याख्याता ओपदान ने अज्ञात चोरों के खिलाफ देशनोक पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसकी जांच हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश कर रहे हैं।