राखी के स्पेशल एपिसोड से होगी ‘दयाबेन’ की वापसी


  • टीवी का पॉप्युलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा से दया बेन यानी कि दिशा वकानी काफी समय से गायब हैं। मैटरनिटी लीव पर जाने के बाद से दिशा अभी तक शो में वापस नहीं आई हैं। हालांकि एक बार फिर से दिशा को लेकर ऐसी खबरें आ रही हैं कि वह जल्द ही शो में धांसू एंट्री करने वाली हैं। खबर ये भी है कि तारक मेहता के आने वाले एपिसोड्स में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाएगा। उस त्योहार के बहाने स्पेशल एपिसोड के लिए दिशा वकानी की वापसी हो सकती है। हालांकि अभी भी इस खबर पर कोई ऑफिशियल मुहन नहीं लगी है।

  • मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षा बंधन वाले एपिसोड में दयाबेन अपनी अदाकारी से लोगों को एंटरटेन कर सकती हैं। इस खास मौके पर मेकर्स फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज प्लान कर रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो फैंस की इच्छाएं जल्द ही पूरी हो सकती हैं और वो दोबारा से दयाबेन को शो में सबको हंसाते हुए देख पाएंगे। आपको बता दें कि बीते कुछ दिन पहले शो में रोशन सोढ़ी का किरदार निभाने वालीं जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने दिशा की वापसी को लेकर टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा था कि दिशा अभी अपने परिवार और बेटी के साथ समय बिता रही हैं। उन्होंने बताया था कि मुझे दिशा की याद आती है और फैन्स भी उन्हें देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अभी वह जिस सिचुएशन में हैं, उसे मैं समझ सकती हूं क्योंकि कुछ साल पहले मैं भी उनकी जैसी सिचुएशन में थी। वह अपनी बेटी का पूरा ध्यान रखना चाहती हैं, लेकिन मुझे यकीन है कि वह जल्द ही वापस आ जाएंगी।’ बता दें साल 2017 में एक्ट्रेस दिशा वकानी ने मैटरनिटी लीव ली थी, जिसके बाद ये खबरें आई थीं कि दिशा पटानी ने शो को छोड़ दिया है।  इस शो में जेठालाल और दयाबेन की जोड़ी लोगों को खूब हंसाती है। दयाबेन की गजब की एक्टिंग और बोलने के अलग लहजे ने उन्हें टीवी की कॉमेडी क्वीन बना दिया।