गत दिनों से बीकानेर शहरमें एक जमीन कबजाई जाने को लेकर विवाद परवान पर है जिसके चलते महाराजा गंगा सिंह जी ट्रस्ट के हनुमंत सिंह ने अज्ञात लोगों पर उक्त जगह कब्जा करने को लेकर जिला कलक्टर से शिकायत की है, उक्त ट्रस्ट की चेयरपर्सन राज्य श्री कुमारी है, सुनने में आया है की इस मामले बीकानेर इस्ट की विधायक सिद्धि कुमारी कोई खास रुचि नहीं ले रही हमेशा की भांति क्यों कि जन से परिवार से जुड़े मुद्दों लेकर वैसे भी वो अन एक्टिव मोड पर रहती है, इस सीट को परंपरागत सीट मानने के कारण वे ज्यादा रुचि लेती ही नहीं एवं कम दिखती है।
अब बात करते हैं उस जमीन की जिस पर अज्ञात लोगों द्वारा कब्जा किए जाने की बात की जा रही है तो आपको बता दें कि यह जमीन महापौर श्रीमती सुशीला कंवर के घर के ठीक सामने है और यहां उनके ससुर भाजपा नेता ट्रांसपोर्टर गुमान सिंह राजपुरोहित ने एक टिन शेड रूम सहित एक उद्यान डेवलप किया है, गुमान सिंह केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल के खास माने जाते है। इनके घर पर पूर्व जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम, नगर निगम के अधिकारियों, कलेक्ट्रेट के अधिकारियों, नेताओं का जमघट लगा रहता है और यह निर्माण कार्य भी गत एक वर्ष की अवधि के भीतर हुआ है तो ऐसा नहीं था कि प्रशासन को जानकारी नहीं थी पर सियासी रसूख के कारण शायद कोई अधिकारी बोल नहीं पाया होगा।
अब इस मामले को लेकरराज्य श्री कुमारी सहित महाराजा गंगा सिंह जी ट्रस्ट एवं भाजपा नेता गुमान सिंह राजपुरोहित उनकी पुत्रवधू महापौर श्रीमती सुशीला कंवर आमने सामने है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि इस सम्बन्ध में मीडिया के लोगों ने राजपूत संगठनों करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष करण प्रताप सिंह सिसोदिया, क्षत्रिय सभा की अध्यक्ष बजरंग सिंह रॉयल सहित भाजपा एवं कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों के राजपूत नेताओं पदाधिकारियों से बात कर उनका पक्ष जान रही है, देर सवेर यह मामला नहीं सुधरा तो राजपूत समाज में आक्रोश बढ़ेगा।
बहरहाल इस पूरे मामले मेंराज्य श्री कुमारी, विधायक सिद्धि कुमारी, भाजपा नेता गुमान सिंह राजपुरोहित एवं महापौर श्रीमती सुशीला कंवर ने चुप्पी साध रखी है। जानकारी के मुताबिक बीजेपी में गुमान सिंह राजपुरोहित के विरोधी धड़े ने इस मसले की शिकायत प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, महामंत्री संगठन चन्द्र शेखर, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया एवं बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल से की है। बीकानेर के कई प्रबुद्घ जनों एवं शांति प्रिय लोगों का मानना है अगर उक्त भूमि में उद्यान डोवलप किया गया है तो उसका नाम महाराज गंगा सिंह उद्यान रख दिया जाए एवं उसके संग्रक्षण का कार्य महाराजा गंगा सिंह जी ट्रस्ट को दे दिया जाए तो विवाद स्वत: ही ख़त्म हो जाएगा।