उमंग लिटिल स्टार डांस प्रतियोगिता सीजन 5 का आज शाम नगरपालिका खाजूवाला में होगा आयोजन 


खाजूवाला।

नगरपालिका परिसर में शाम 7 बजे आयोजित होगी प्रतियोगिता,मंच पर अपने प्रतिभा का कौशल दिखाएंगे बच्चे


  • सुखदेव सिंह खाजूवाला।नगर पालिका खाजूवाला में उत्थान फाउंडेशन के द्वारा उमंग लिटिल स्टार डांस प्रतियोगिता सीजन 5 का आयोजन किया जा रहा है।
  • डांस प्रतियोगिता सीजन 5 के आयोजन को लेकर उत्थान फाउंडेशन टीम की तरफ से बताया गया है कि इस उमंग लिटिल स्टार डांस प्रतियोगिता सीजन 5 में 5 साल से 15 साल तक के बच्चों को मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
  • इस प्रतियोगिता में 15 प्रतिभागी भाग लेंगे। किन्ही उमंग लिटिल स्टार डांस प्रतियोगिता सीजन 5 का आयोजन लंबे समय बाद खाजूवाला में आयोजन होने जा रहा है।
  • उत्थान फाउंडेशन की तरफ से यह जानकारी दी गई है कि यह प्रतियोगिता रविवार आज शाम 7 बजे खाजूवाला नगर पालिका परिसर में आयोजित की जाएगी।
  • इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहेंगे। वहीं ज्यादा से ज्यादा इस कार्यक्रम में ग्राम वासियों को पहुंचाने की अपील भी की गई है।