
ग्राम पंचायत 8 केवाईडी स्थित बस स्टैंड नजदीक कीचड़ जमा होने से हो रही भारी परेशानी
खाजूवाला (राजस्थान लाइव24×7)।ग्राम पंचायत 8 केवाईडी स्थित बस स्टैंड पर सड़क टूटी फूटी होने के कारण बरसात का पानी जमा हो गया है। जिसके कारण आने जाने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मनीष जैन ने बताया कि हर बार बारिश होने के कारण जगह जगह कीचड़ हो जाता है जिसके कारण लोगो को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, इसको लेकर ग्राम पंचायत की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं हुई है। सड़को पर कीचड़ जमा होने के कारण दुकानदारों व राहगीरों खासकर स्कूल जाने वाले बच्चो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


