पिता की हत्या कर पंजाब से फरार हुए युवक को खाजूवाला पुलिस ने गिरफ्तार किया


खाजूवाला।पिता को मारकर छिपने के लिए पनाह लेने खाजूवाला पहुंचने पर एक युवक को खाजूवाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना खाजूवाला से मिली जानकारी अनुसार पंजाब के फिरोजाबाद का रहने वाला 22 साल का गुरूसेवक सिंह पिता की हत्या कर मौके से भाग गया था। Rajasthan live 24×7

कानून के शिकंजे से बचने के लिए खाजूवाला पहुंचा। जहां पर सिनेमा हॉल के समीप उसके हाव भाव संदिग्ध हालात में लगे। सुचना पर खाजूवाला पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने युवक को फौरन हिरासत में ले लिया और पुछताछ की। उसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया ।युवक ने बताया कि उसने अपने पिता की हत्या की है और हत्या कर मौके से फरार हो गया है।

पिता की हत्या के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि उसके पिता उसकी मां को बेरहमी से पीटते थे जिस कारण दुखी परेशान था। उसी गुस्सा में आकर उसने अपने पिता की हत्या की और मौके से फरार हो गया ।खाजूवाला पुलिस ने पंजाब पुलिस को सूचना दे दी है। फिलहाल युवक को जेल भेज दिया गया है।