नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा आयोजित युवाओ का आमुखीकरण


  • Rajasthan live 24×7 खाजूवाला।

  • नेहरू युवा केन्द्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा खाजूवाला के जगदम्बा पी.जी. महाविद्यालय में युवाओ का आमुखीकरण प्रोग्राम आयोजित किया गया।

  • जिसमे जगदम्बा पीजी महाविद्यालय की प्राचार्य प्रीति मिड्डा ने युवाओ को स्वावलंबी बनने और उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया व बालिकाओ को जागरकता का पाठ पढ़ाया।संस्था सचिव रतनसिंह कछावा ने आत्मनिर्भर भारत के तहत युवाओ को आगे पढ़ने हेतु के लिए संकल्प दिलाया।

  • हिंदी साहित्य के सुखजीवन ने अपनी मातृभाषा के बारे में विस्तृत जानकारी दी।नेहरू युवा केन्द्र के राकेश कस्वां ने बताया कि नेहरू युवा केन्द्र खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे लाना ओर उचित मंच दिलाना ही हमारा कार्य हैं।

  • नेहरू युवा केन्द्र के सहयोग से दर्जनों युवाओ को प्रदेश स्तर तक आगे बढ़ाने का कार्य किया है।इस दौरान प्राचार्य प्रीति मिड्डा,सचिव रतन सिंह कछावा,राकेश कस्वां,सुखजीवन सिंह,किशन सोनी,धनाराम,रामनिवास, अशोक,रवि कुमार,रविन्द्र सिंह,आदित्य,ममता,राजवीर कोर,गगनदीप,मंजू,पवना, मोनिका आदि उपस्थित रहे।