दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने अपने यूजर्स को बड़ा झटका दिया है। उसने प्रीपेड प्लान्स की 20 से 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। एयरटेल ने सोमवार को कहा कि वह 26 नवंबर, 2021 से अपने प्रीपेड टैरिफ में 20 से 25 प्रतिशत की वृद्धि करने का फैसला किया है।
इसके साथ, 28 दिनों की वैलिडिटीवाले 75 रुपए के मौजूदा टैरिफ को बढ़ाकर 99 रुपए कर दिया जाएगा। जबकि 149 रुपए का मौजूदा टैरिफ 28 दिनों की वैलिडिटी वाले को बढ़ाकर 179 रुपए कर दिया जाएगा।
जिन अन्य प्लान्स में वृद्धि की गई है, उनमें 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 219 रुपए की मौजूदा टैरिफ योजना शामिल है, जिसे बढ़ाकर 265 रुपए कर दिया गया है, 28 दिनों की वैलिडिटी वाले 249 रुपए के प्लान को बढ़ाकर 299 रुपए कर दिया गया है।
28 दिनों की 298 रुपए केमौजूदा टैरिफ को बढ़ाकर 359 रुपए कर दिया गया था। 365 दिनों की वैलिडिटी वाले 2,498 रुपए के मौजूदा टैरिफ को बढ़ाकर 2,999 रुपए कर दिया गया।