
एक ही समय पर दो परीक्षाएं, असमंजस में परीक्षार्थी
भारत की शिक्षा प्रणाली पिछले दो सालों से कोरोना के चलतें वैसे ही चरमराई हुई है।अब ऐसा की एक मामला राजस्थान के शिक्षा विभाग से जुड़ा सामने आया है जिससे हजारों छात्रों को अपना भविष्य अधरझूल में नजर आ रहा है। आपकों बता दे कि प्री.डी.एल.एड परीक्षा 2021 परीक्षा का आयोजन 31 अगस्त होने के आदेश जारी हुए है। इसी को लेकर छात्र परेशानी में है।
छात्रों का कहना है कि राज्य सरकार के इस आदेश से और बीकानेर के महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय की कला विषय के अंतिम वर्ष (प्राइवेट)की हिंदी साहित्य की परीक्षा का समय 2 से 5 बजे है जो कि एक समय पर ही हैं। इससे परीक्षार्थी दुविधा में आ गए है कि कोनसी परीक्षा दे और कोनसी परीक्षा ना दे। इससे इतर गत वर्षों में शिक्षा विभाग प्री. डी.एल.एड परीक्षा का आयोजन रविवार को करवाता आया है मगर इस बार यह परीक्षा मंगलवार को होनी है।


