अब स्कूल एडमिशन के लिए जारी हुई नई गाइडलाइंस


 

शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी ने काफी समय से चल रही स्कूल एडमिशन डेट्स की उधेड़बुन को मिटाते हुए नया आदेश जारी किया है। शिक्षा निदेशालय की गाइडलाइंस के अनुसार क्लास पहली से लेकर आठवी तक विधार्थी साल में किसी भी वक्त एडमिशन ले सकते है। क्लास नौंवी से लेकर बारहवीं तक एडमिशन स्टूडेंट्स 31 जुलाई तक ले सकते हैं। 5वीं और आठवीं में बोर्ड परीक्षा होती है, इन दोनों क्लास के लिए फिलहाल साल भर के एडमिशन ओपन रहेगा,बाद में सरकार इन दो क्लास की परीक्षाओं को लेकर कोई और भी निर्णय ले सकती है।