जाट के जुनून को मिला पुरस्कार – राज्यभर में पच्चीस लाख पौधे लगाने वाले बीकानेर के श्याम सुंदर ज्याणी को यूनाइटेड नेशन देगा पर्यावरण का पुरस्कार बीकानेर के श्याम सुंदर ज्याणी को संयुक्त राष्ट्र संगठन (united nations) की ओर से पर्यावरण के क्षेत्र में विश्वस्तरीय पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।
अब तक 25 लाख पौधे लगाने वाले बीकानेर के कॉलेज लेक्चरर डॉ. श्याम सुंदर ज्याणी को मिला दुनिया का टॉप एनवायरमेंट अवार्ड, वर्ल्ड के टॉप 12 में चयनित हुए। फिर प्रथम स्थान पर रहे।पहले भी अनगिनत राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके है। भारतीय राष्ट्रपति ने भी सम्मानित किया था।
अवार्ड मिलने के बाद किसानों को किया समर्पित। किसान फसलों फलों सब्जियों के लिए हरियाली चक्र बनाता है। गाँवो में घटता जलस्तर ओर दूषित जल आने वाले वक़्त में हरियाली क्षेत्रो को सूखे वियावान में तब्दील कर रहा है।
डॉ.ज्याणी ने बंजर को हरा भरा करने की मुहिम से उम्मीद दिखाई हैl ग्लोबल वार्मिंग व प्रकृति से छेड़छाड़ के नतीजतन कोरोना जैसी महामारियों के लिए खतरे से आगाह किया है।