बीकानेर में कोरोना से मौत का सिलसिला अभी भी नही थमा, आज हुई कोरोना से एक समाजसेवी सहित 4 की हुई मौत


बीकानेर। बीकानेर में कोरोना से मौत का सिलसिला अभी थमा नहीं है। रविवार को भी दो की मौत हुई, जिसमें एक समाजसेवी नन्दलाल हर्ष का भी निधन हो गया। पर्यावरण प्रेमी हर्ष ने बीकानेर के एकमात्र हर्षोलाव तालाब को बचाने के लिए लंबा संघर्ष किया था।

सोमवार 14 जून को सूची में 22 कोरोना संक्रमित रोगी रिपोर्ट हुए हैं।बीकानेर पीआरओ की सूचना के अनुसार 19 पॉजिटिव समक्ष आए हैं। कुछ रोगी बीकानेर जिले से बाहर के हैं। सोमवार को 45 वर्ष तक के आयु वर्ग में सूची में 21 संक्रमित रिपोर्ट हुए हैं। वहीं 45 से ऊपर आयुवर्ग के सूची में1 संक्रमित समक्ष आए हैं। पुरुष वर्ग में सूची में16 ,जबकि महिला वर्ग में 6 रोगी रिपोर्ट हुए हैं। संक्रमण के गिरते आंकड़ों के बावजूद भी प्रतिदिन पॉजिटिव रिपोर्ट होने वालों में अधिकांश युवा हैं।आज चार लोगों की मृत्यु हो गयी।

कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बीकानेर के अनुसार सोमवार 14 जून को 48 व्यक्ति संक्रमण से रिकवर होकर डिस्चार्ज हुए। जांचें 1631 व्यक्तियों की हुई। कुल एक्टिव केस 258 हैं, जिसमे कोविड केयर सेंटर में 00 , होम क्वारेन्टइन 104 तथा अस्पताल में 154 भर्ती हैं। जिले में कन्टेन्टमेंट जोन 9 तथा 19 माइक्रो कन्टेन्टमेंट जोन बनाए हुए हैं। सोमवार को 4 की मृत्यु हुयी है। कोरोना महाकहर के मध्य मई माह में रिकवरी दर पॉजिटिव आंकड़ों से काफी बेहतर रही। जून माह में कोरोना से 14 जून को 48 , 13 जून को 61,12 जून को 50 , 11 जून को 26 , 10 जून को 47 , 9 जून को 55, 8 जून को 59, 7 जून को 166 , 6 जून को 188 , 5 जून शनिवार को 219, 4 जून को शुक्रवार 109, 3 जून को गुरुवार 183, 2 जून बुधवार को 223, 1 जून मंगलवार को 205 रिकवर हुए हैं।सोमवार को 4 लोगों की मृत्यु भी हुई।