सडक़ किनारे रुके थे पति पत्नी, पुलिस ने देखा तो हड़बड़ा गए, आगे पढें खबर


 

बीकानेर/गंगानगर इन दिनों इलाके में तस्कर नए अंदाज में नशे की तस्करी करने लगे हैं। अब तक तस्कर अकेले ही देर रात सडक़ों पर घूमते नजर आते थे लेकिन गुुरुवार आधी रात बाद जवाहर पुलिस के सामने आए एक तस्करी के मामले में तस्कर के साथ उसकी पत्नी भी बराबर की भागीदार थी। दोनों पहनावे से आधुनिक और सभ्य नजर आ रहे थे लेकिन पुलिस पूछताछ में चेहरे पर उभरी घबराहट ने उनकी पोल खोल दी और वे पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

सुनसान सडक़ पर खड़े थे पति पत्नी
ये वाकया गुरुवार रात करीब दो बजे शहर के सिहाग हॉस्पिटल के पास जवाहर नगर सैक्टर दो इलाके में हुआ। जवाहर नगर पुलिस रात करीब ग्यारह बजे इलाके का जायजा लेने के लिए निकली। रात करीब दो बजे सिहाग हॉस्पिटल के पास पहुंची। वहां युवक-युवती को देखा तो उन्हें रोका और आधी रात को यूं खड़े होने की जानकारी ली तो दोनों घबरा गए। उनके चेहरे पर घबराहट थी और पुलिस को देख दोनों ने भागने की कोशिश की । पुलिस ने उन्हें रोका और थाने से महिला पुलिसकर्मी को बुलाया। दोनों की तलाशी ली तो उनके पास 107 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ। इसके साथ ही हैरोइन की तस्करी से मिले तीन लाख तीस हजार आठ सौ रुपए भी बरामद हुए। इस पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी सौरभ मिड्ढा इंदिरा कॉलोनी की गली संख्या ग्यारह का रहने वाला है तथा उसके साथ उसकी पत्नी सोनिया उर्फ सुहाना है। दोनों ने पूछताछ में माना कि वे हैरोइन की तस्करी करते हैं।

पंजाब से मंगवाते थे हेरोइन
इस मामले में दोनों से पूछताछ में सामने आया कि वे पंजाब के फिरोजपुर निवासी शंटू से हैरोइन मंगवाते हैं। सोनिया ने माना कि उसके पति सौरभ तस्करी करते हैं तथा इस दौरान वे उसे इसलिए साथ रखते हैं जिससे कि किसी को उन पर शक नहीं हो। उनके पास एक छोटा कम्प्यूटरीकृत कांटा, छोटी मूसली, एक बैग में रखे तीन लाख तीस हजार आठ सौ रुपए बरामद हुए। दोनों ने बताया कि वे देर रात किसी को हैरोइन की सप्लाई देेने के लिए सिहाग हॉस्पिटल के पास खड़े थे