आगामी दो दिनों में बीकानेर सहित कई जिलों में ओलावृष्टि व तेज हवाएं चलने की संभावना


 

 

  • बीकानेर। ताऊ ते तूफान ने कई राज्यों में तबाही मचाई है। राजस्थान के कई जिलों में भी इसका नुकसान हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों में प्रदेश के कई जिलों में मेघगर्जन, ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं चलने की संभावनाएं है। जिसमें 22 व 23 मई को पूर्वी राजस्थान के अलवर, सीकर झुंझुनूं, जयपुर, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, भरतपुर, सीकर में मेघगर्जन, ओलावृष्टि के साथ जे हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावनाएं है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, गंगानगर, जोधपुर, जैसलमेर, नागौर जिलों में मेघगर्जन, ओलावृष्टि के साथ तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना जताई है।