मंडी की समस्याओं के निराकरण के लिए खाद्य व्यापार संघ अध्यक्ष ने लिखा उपखंड अधिकारी को पत्र


खाजूवाला।

 


  • खाजूवाला की समस्याओं के निराकरण के लिए खाद्य व्यापार संघ के अध्यक्ष मोहन सिहाग ने गुरुवार को खाजूवाला उपखंड अधिकारी प्रभजोत सिंह गिल को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कई बातों का जिक्र करते हुए समस्याओं को हल करने का आग्रह किया है।

  • इसमें प्रमुख रूप से आबादी क्षेत्र के सेक्टर 3 मैं कॉलेज में स्टेडियम के नजदीक में मृत पशुओं व जानवरों को डाला जा रहा है इसमें उठने वाली बदबू से सड़क से पैदल निकलने वाले लोगों के लिए भारी परेशानी हो रही है वहीं तेज हवा के झोंकों से नजदीक घरो में रहने वालों को भी मुश्किल हो रही है।

  • जिसके वजह से हवा के जरिए मृत पशुओं में बैठने वाले कीटाणु फैल रहे हैं। खाद्य व्यापार संघ के अध्यक्ष मोहन सिहाग ने आग्रह किया कि मृत पशुओं को मिट्टी में दबाया जाए। इसके अतिरिक्त आटा चक्की का समय बढ़ाने का निवेदन किया है।

  • सिहाग ने बताया कि 2 घंटे में आटा पिसाई नहीं होती। आटा चक्की वालों ने भी कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए कार्य को सुचारू रखने की बात कही है ।इसके साथ ही पेयजल की आपूर्ति को लेकर भी उपखंड अधिकारी से आग्रह किया है। खाजूवाला में कई जगह ऐसी है जहां पर पानी लीकेज की समस्या आ रही है। जिसके चलते घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही। उसे दुरुस्त करवाया जाए ताकि बहते पानी को रोका जा सके और लोगों को साफ शुद्ध पानी मिल सके।