
राजस्थान में लॉकडाउन को लेकर अब यह होने लगी है तैयारी,कुछ दिन मे आने वाला है बड़ा फैसला
पहले वीकेंड कर्फ्यू के दिन 17 को 60 हजार एक्टिव केस थे, अब 12 दिन में ही 1.63 लाख को पार कर चुके
राजस्थान में पहले वीकेंड कर्फ्यू से लेकर अब तक 12 दिन में ही रोजाना मिलने वाले कोरोना पॉजिटिव लगभग दोगुने हो गए हैं। एक्टिव केस 17 अप्रैल को 59,999 थे जो अब 1.63 लाख पार कर चुके हैं। राजस्थान में 17 अप्रैल से वीकेंड कर्फ्यू और 19 अप्रैल से नियमित कर्फ्यू कम लॉकडाउन लागू है।17 अप्रैल को प्रदेश में 9046 कारोना पॉजिटिव आए थे और उस समय कुल 60 हजार एक्टिव केस थे। 28 अप्रैल को राजस्थान में 16,613 कोरोना केस आए और कुल एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 63 हजार 372 पहुंच गई। एक्टिव केस 12 दिन में दोगुने से ज्यादा हो चुके हैं।