खाना खाते समय अचानक बिगड़ी तबीयत और हो गई मौत,पढ़े खबर


  • बीकानेर खाना खाते समय अचानक तबीयत बिगडऩे से एक जने की मौत हो गई। इस आशय की मर्ग रिपोर्ट पूगल थाने में दर्ज की गई है। मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि मृतक के अभिभावक हरदोई बलिया उत्तर प्रदेश निवासी प्रेम चन्द साहनी ने रिपोर्ट दी है कि इसी गांव का रायमल (45) पुत्र रामजी साहनी कल दोपहर तकरीबन चार बजे पूगल थानान्तर्गत 750 आरडी जहां वह काम कर रहा था। वहां वह खाना खा रहा था। इसी दौरान उसकी अचानक तबीयत बिगडऩे की वजह से मौत हो गई। पुलिस ने फिलहाल मर्ग दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।