रेलवे लाइन क्रॉस करते वक्त युवक रेल की चपेट में आया, मौत


  • बीकानेर घर से मोटर साइकिल पर बाजार निकला युवक रेलवे लाइन क्रॉस करते वक्त रेल की चपेट में आया गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक शिक्षा विभाग का कार्मिक बताया जाता है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कोटगेट थाना पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया तथा पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतक पारीक चौक निवासी मनीष (38) पुत्र बाल मुकुन्द पारीक है। रविवार शाम को खरीदारी के लिए वह बाजार गया था। रानी बाजार क्षेत्र स्थित पट्टी पेडा के पास रेलवे लाइन क्रॉस करते वक्त ट्रेन की चपेट में आ गया था।