निजी शिक्षण संस्थानों की मनमानी, कोरोना गाइडलाइन को दरकिनार कर बुला रहे है विद्यार्थियों को


  • नीजि शिक्षण संस्थानो की मनमानी – कोरोना महामारी के दौर मे सरकारी आदेश के बाद भी शिक्षण कार्य – एडवोकेट सुरेश गोस्वामी – बीकानेर :- कोरोना महामारी के दूसरे दौर को रोकने के राजस्थान सरकार के शिक्षण संस्थानो को बन्द करने के आदेश के बाद भी बीकानेर मे प्रशासन की नाक के नीचे बेखौफ नामी नीजि शिक्षण संस्थान खुले हुए है – एडवोकेट सुरेश गोस्वामी ने बताया कि प्री बोर्ड के नाम से 15 साल से नीचे के अल्प वयस्क बालको को बुलाया जा रहा है – एडवोकेट सुरेश गोस्वामी ने बताया कि जब कोरोना महामारी ने भयानक रूप ले लिया है उसकी अनदेखी कर केवल मात्र आर्थिक लाभ के लिए स्कूल को खोला जा रहा है एड़वोकेट सुरेश गोस्वामी ने माननीय जिला कलेक्टर से मांग की है कि अविलम्ब कठोर कार्रवाई कर स्कूलो को बन्द किया जाये – एडवोकेट सुरेश गोस्वामी