स्कूल जा रही टीचर को डंपर ने कुचला


  • नागौर जिले के जोधपुर बाईपास पर सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक स्कूल (प्रधानाध्यापिका) हेड मास्टर की मौत हो गई। मृतका मोना (25) ग्रेड सेकंड की शिक्षिका थी। जो सुबह स्कूल जा रही थी। इस दौरान पीछे से आ रहे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही मोना की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचे। इसके बाद मृतक महिला का शव मोर्चरी में रखवाया गया।

  • दर्दनाक हादसा जिला मुख्यालय की तहसील कार्यालय के सामने सुबह करीब करीब 7 बजे जोधपुर हाईवे पर हुआ। नागौर शहर निवासी मोना जांगिड़ हमेशा की तरह स्कूटी पर सवार होकर स्कूल के लिए रवाना हुई थी, जैसे ही तहसील कार्यालय के सामने स्कूटी लेकर पहुंची तो पीछे से आ रहे डंपर चालक ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान स्कूटी सवार प्रधानाध्यापिका मोना जांगिड़ डंपर के नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गई।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

  • पूरी घटना पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले में डंपर चालक की बड़ी लापरवाही सामने आई है। हादसे के बाद स्कूल सहित परिजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। साथ ही शिक्षक वर्ग ने प्रधानाध्यापिका की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही डंपर चालक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पिता भी शिक्षक पद से रिटायर्ड

  • हादसा स्थल से पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले, जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। गौरतलब है कि प्रधानाध्यापिका मोना जांगिड़ राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गोवा खुर्द में कार्यरत थी, उनके पिता हरिराम जांगिड़ शारीरिक शिक्षक पद से रिटायर्ड है। वर्तमान में मोना RAS की तैयारी कर रही थी।

मोना पूर्व में रह चुकी पटवारी

  • प्रधाना अध्यापिका पद पर कार्यरत मोना जांगिड़ पूर्व में पटवारी की नौकरी कर चुकी हैं। इसके बाद में शिक्षक भर्ती में उन्होंने भाग्य आजमाया था जिसमें वह सफल हुई मोना जांगिड़ की दर्दनाक हादसे में मौत को लेकर पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ पड़ी।