छत्तरगढ़ एसडीएम जीतु सिह मीणा आज व्यापारियों साथ लेगें आम बैठक


 

खाजूवाला।

 

  • छत्तरगढ़ कस्बे की व्यापार मंडल व सयुंक्त व्यापार मंडल सदस्यों साथ एसडीएम छत्तरगढ़ मंगलवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष नन्दराम जाखड़ के प्रतिष्ठान पर कोरोना महामारी के बचाव को लेकर एक आम बैठक लेगें।

  • व्यापार मंडल अध्यक्ष नन्दराम जाखड़ ने बताया कि कस्बावासी विभिन्न व्यापारियों साथ मुख्य बाजार में मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे कस्बे के लोगों को वैक्सीन टीकाकरण अभियान तहत वैक्सीन लगाने के प्रति जागरूक करने के लिए चिकित्सा विभाग अधिकारियों की मौजूदगी में एक आम बैठक का आयोजन किया जाएगा।

  • इस दौरान एसडीएम जीतुसिह मीणा द्वारा कस्बे के व्यापारियों साथ विभिन्न गतिविधियों के बारे में भी विचार विमर्श किया जाएगा।