कोरोना की चपेट में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया भी आ गये हैं। अपने ट्वीटर हैंडल से उन्होंने यह जानकारी दी। उन्होंने उनके संपर्क में आए लोगों को जांच करवाने की अपील की है। इसके बाद भाजपा विधायक रामलाल शर्मा ने अपना सैंपल दे दिया है। प्रदेश महामंत्री मदन दिलावर भी सतीश के संपर्क में आए थे, वे भी जांच करवाएंगे। मुख्यमंत्री गहलोत ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। दूसरी तरफ कांग्रेस नेता राजेंद्र सांखला भी पॉजिटिव आए हैं। कांग्रेस बीजेपी नेताओं में लगातार कोरोना फैल रहा है।
ये माननीय हुए कोरोना पॉजिटिव
कोरोना से संक्रमित होने वालेजनप्रतिनिधियों में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल और कैलाश चौधरी शामिल हैं। इनके अलावा प्रदेश सरकार के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह व रमेश मीणा, सांसद हनुमान बेनीवाल, किरोड़ीलाल मीणा, राजेंद्र गहलोत (राज्यसभा सांसद) और विधायक रफीक खान, रामलाल जाट, चंद्रभान आक्या, अशोक लाहोटी, हमीर सिंह भायल, राजेंद्र राठौड़, अर्जुनलाल जिनगर, पब्बाराम और अनीता भदेल शामिल हैं।