राजस्थान में फिर लग सकता है लॉकडाउन? अशोक गहलोत ने कहा कोरोना के प्रोटोकॉल का पालन करें नहीं तो


  • राजस्थान डेस्क।
  • राजस्थान में कोरोना संक्रमण के मामलों में एक बार फिर वृद्दी देखी जा रही है जिसके कारण राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के चेहरे पर एक बार चिंता की लकीरें साफ दिख रही हैं जिसके कारण अशोक गहलोत ने जनता से अपील की है की कोरोना के प्रोटोकॉल का पहले की तरह ही पालन करें अन्याथा पहले की तरह सख्ती बरतनी पड़ सकती है।
  • आपको बता दें की शनिवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 233 नए मामले सामने आए थे जिसके चलते अब तक कोरोना के संक्रमण से कुल 3,21,356 लोगों के संक्रमित हो चुके है। जिसके चलते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, “मैं पब्लिक को मैसेज देना चाहूंगा कि आज कई जगह कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, कई जगह लॉकडाउन की नौबत आ गई है।
  • इस कारण राजस्थान में हम लोग जीती हुई जंग को कहीं हार नहीं जाएं, इसलिए जरूरी है कि हम लोग यहां पर वैक्सीनेशन के साथ-साथ में जो प्रोटोकॉल हैं उनपर बिल्कुल लापरवाही न करें।” गौरतलब है की हाल ही में गहलोत ने कोरोना संक्रमण को मध्यनजर रखते हुए चार राज्यों से राजस्थान आने वाले लोगों के लिए कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया है।