खाजूवाला में देर रात वार्ड पंच के घर पर फायरिंग से बाल बाल बचे परिवार वाले


खाजूवाला।

 

 

 

  • खाजूवाला पंचायत समिति के वार्ड 19 के वार्ड पंच के घर पर शुक्रवार देर रात्रि को दो बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। गनीमत रही कि इस फायरिंग में कोई हताहत अथवा घायल नहीं हुआ ।सूचना मिलने पर मौके पर खाजूवाला पुलिस व खाजूवाला पुलिस वृत्त अधिकारी अंजुम कायल भी घटनास्थल पर पहुंचे। और मौके का मुआयना किया।

  •  जानकारी के अनुसार खाजूवाला ग्राम पंचायत के वार्ड 19 निवासी बबलू सिंधी के घर दो बदमाशों ने तीन राउंड फायर किए ।बदमाश मोटरसाइकिल पर आए थे किसी रंगदारी की बात को लेकर यह फायरिंग की गई है।

  • हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि उनका मकसद किसी की जान लेना था अथवा धमकाना था। फायरिंग कर दोनों बदमाश फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार राजेश व एक अन्य युवक ने यह फायरिंग की थी। हालांकि अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।

  • फायरिंग में एक गोली लकड़ी के दरवाजे को चीरती हुई प्रवेश कर गई। दूसरी छत के छज्जे पर लगी और तीसरी मिस हो गई। अगर गोली स्टिक निशाने पर बैठती तो परिवार जन में से किसी को भी नुकसान हो सकता था। फायरिंग की आवाजों से मोहल्ले में डर का माहौल बन गया है।

  • वहीं परिवार जन भी डरा हुआ है पुलिस ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है स्थिति स्पष्ट हो जाने के बाद ही पता चल सकेगा कि यह फायरिंग किस मकसद से की गई। हालांकि किसी रंगदारी की बात को लेकर धमकाने की बातें सामने आ रही है।