
गाय को बचाने के चक्कर में ट्रक ने सब्जी से भरी पिकअप को मारी टक्कर, बीच सड़क पर पलटी
जानकारी अनुसार, गांव गोगेलाव में हनुमान मंदिर के समीप गुरुवार सुबह 10:30 बजे गाय के बचाने के चक्कर में ट्रक वाले ने नागौर की ओर से आ रही पिकअप को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप पलट गई। जिसका आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के लोगों की मदद से पिकअप चालक को बाहर निकाला गया। पिकअप के अंदर रखी सब्जी रोड पर बिखर गई।
हाइवे पर लगा जाम
हादसे की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना की टीम मौके पर पहुंची। ट्रक और पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं, हादसे के बाद हाइवे पर लंबा जाम लग गया। जिसे मौके पर पहुंची दोनों वाहनों को साइड कर खुलवाया।
बीकानेर रैफर किया गया
पुलिस ने बताया कि पिकअप चालक जगदीश बिश्नोई मूल रूप से नागौर जिले के अलाय का रहने वाला है। जिसे प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां से बीकानेर रैफर किया गया।


