Surat Accident: मृतकों के परिवार को राजस्थान सरकार देगी 2-2 लाख रुपए का मुआवजा: गहलोत


  • जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुजरात के सूरत में ( Surat Accident ) हुए हादसे में बांसवाड़ा के मजदूरों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है । CM गहलोत ने कहा कि सरकार मृतकों के परिवार को 2-2 लाख तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए मुआवजा देगी।

     

  • मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए हादसे पर गहरी संवदेना जताते हुए कहा कि हादसे में बांसवाड़ा के कई मजदूरों की मौत के बारे में जानकर गहरा दुख पहुंचा हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की।

     

  • उन्होंने कहा कि सूरत में एक त्रासदी जहां बांसवाड़ा के मजदूरों की जान चली गई जो दिल दहला देने वाली है। राजस्थान सरकार मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवार को दो लाख रुपए और घायलों को पचास रुपएका मुआवजा प्रदान करेगी।

  • उधर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी सूरत हादसे पर गहरी संवेदनाएं जताते कहा कि हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत का समाचार हृदयविदारक है।

     

  • उन्होंने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शान्ति, घायलों को स्वास्थ्य लाभ एवं परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने भी हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया।

  • सोमवार रात गुजरात के सूरत में कोसांबा क्षेत्र में डंपर ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचल दिया। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई। मृतक बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ उपखण्ड क्षेत्र के आसपास के गांवों के श्रमिक हैं।

     

  • पुलिस अनुसार हादसा रात करीब दो बजे हुआ, जबकि निर्माण कार्यों पर मजदूरी करने के लिए गए वागड़ के श्रमिकों का समूह सड़क किनारे सो रहा था। अचानक बेकाबू होकर आए डंपर ने श्रमिकों को रौंद दिया।

     

  •  गुजरात रोजगार के लिए हर वर्ष पलायन करते हैं। बांसवाड़ा के कुशलगढ़, आनंदपुरी, सज्जनगढ़, गांगड़तलाई आदि क्षेत्रों के हजारों श्रमिक गुजरात के विभिन्न शहरों में निर्माण सहित अन्य कार्यों को लेकर परिवार सहित पलायन करते हैं। गौरतलब है कि बांसवाडा से बड़ी संख्या में मजदूरी के लिए श्रमिक परिवार के साथ गुजरात जाते रहे हैं।