जमीन विवाद को लेकर मारपीटकरने का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में श्रीडूंगरगढ़ थाने में दोनो पक्षों की और से क्रॉस मुकदमें दर्ज करवाए गए हैं। जमीन विवाद को लेकर टकराव देखने को मिला है। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव इंदपालसर राईकान में दो पक्ष आपस में टकरा गए । श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि एक मामले में देबूराम राईका ने इसी गांव के राजूराम, रामेश्वरलाल व गिरधारीलाल राईका के खिलाफ परिवाद दी है।
जिसमें उसने तीनों आरोपियोंपर जमीनी रंजिश के कारण कुल्हाड़ी, लाठी, चौसांगी के साथ अपने घर में जबरन घुसने, गाली गलौच करने एवं मना करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मारपीट में आरोपी रामेश्वरलाल के वार से उसकी गर्भवती बहिन मंजू के जबाड़े में से चौसांगी का सींगा आर पार हो गया व लहूलुहान हो गई। मारपीट में परिवादी देबूराम व उसके भाई धर्माराम के भी हाथों, पैरों में चोटें आई है।