प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर महीने के अंतिम इतवार को रेडियो के माध्यम से मन की बात करते है। मन की बात को विभिन्न टीवी चैनल,रेडियो चैनल,सोशल साइट्स द्वारा प्रसारण किया जाता है। इन्ही चैनलों द्वारा फिर यूट्यूब पर भी मन की बात के वीडियोज को अपलोड किया जाता है। मोदी की मन के बात के अगस्त माह के एपिसोड को बीजेपी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लगाया हुआ है।
वीडियो को लाइक्स197K मिले है, जबकि डिसलाइक्स 920K मिले है। बीजेपी के ही चैनल पर ऐसा रेस्पॉन्स मिला है, ऐसा नही है स्वयं नरेन्द्र मोदी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर भी यही ट्रेंड है। लोगो ने मोदी की मन की बात को महेश भट्ट की सड़क 2 से जोड़ना शुरू कर दिया है। लोग अचानक ऐसी क्यों प्रतिक्रिया दे रहे है, कारण समझ नही आ रहा है। कुछ लोग बेरोजगारी को वजह बता रहे है, तो कई विशेषज्ञ पेट्रोल डीजल की कीमतों से जोड़कर इसे देख रहे है।