जयपुर . प्रदेश में कोरोना के नए मरीजों की संख्या अब बहुत तेजी से बढ़ रही है। रविवार को राजस्थान ( Rajasthan ) में कोरोना ( Corona ) के 2 हजार 184 नए पॉजिटिव ( New Corona Positive ) मामले सामने आए वहीं बीते 24 घंटे में 15 कोरोना पॉजिटिव ( Corona Positive ) मरीजों की कोरोना से मौत दर्ज की गई। प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या भी बढ़कर 21 हजार 154 हो गई है वहीं रविवार को कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 2 हजार 90 रही।
प्रदेश में गत एक माह से जयपुर और जोधपुर में कोरोना के नए मरीजों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। इन दो जिलों में लगातार सबसे ज्यादा नए कोरोना पॉजिटिव देखने को मिल रहे हैं। रविवार को श्रीगंगानगर में एक साथ पहली बार 132 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए। वही बीकानेर में भी पहली बार नए मरीजों की संख्या अब तक की सबसे ज्यादा 216 रही। अलवर में भी नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में इजाफा हो रहा है।
इन जिलों में आए कोरोना के नए पॉजिटिव –
जयपुर में 421, जोधपुर 352, उदयपुर में 158, श्रीगंगानगर में 132, बीकानेर में 216, अलवर में 148, अजमेर में 12, बांसवाड़ा में 17, बांरा में 8, बाड़मेर में 12, भरतपुर में 42, भीलवाड़ा में 78, बूंदी में 2, चित्तौडगढ़़ में 15, चूरू में 20, दौसा में 15, धौलपुर में 18, डूंगरपुर में 57, हनुमानगढ़ में 30, जैसलमेर में 21, जालौर में 55, झालावाड़ में 13, झुंझुनूं में 35 व करौली में 11 नए पॉजिटिव सामने आए हैं।