प्रदेश में 2138 नए पॉजिटिव केस सामने आए, 15 लोगों की मौत, बीकानेर में 270 से ज्यादा लोग संक्रमित मिले


  • राजस्थान में गुरुवार को कोरोना के 2138 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें जयपुर में 423, जोधपुर में 387, बीकानेर में 279, उदयपुर में 123, अलवर में 122, सीकर में 95, अजमेर में 94, कोटा में 73, गंगानगर में 56, पाली में 40, चूरू में 39, झुंझुनू में 35, डूंगरपुर में 25, धौलपुर में 24, जालौर में 21, भरतपुर में 19, नागौर में 18, झालावाड़ में 17, हनुमानगढ़ में 17, टोंक और चित्तौड़गढ़ में 16-16, बारां में 15, राजसमंद में 14, बांसवाड़ा में 12, बाड़मेर में 10, जैसलमेर में 8, बूंदी में 7, सिरोही में 5, सवाई माधोपुर में 2, प्रतापगढ़ में 1 संक्रमित मिले।
  • जिसके बाद राजस्थान में कुल कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 152605 पर पहुंच गया। वहीं, 15 लोगों की मौत हो गई। इनमें हनुमानगढ़ और जयपुर में 2-2, अजमेर, बीकानेर, जालौर, झुंझुनू, जोधपुर, पाली, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही और उदयपुर में 1-1 की मौत हो गई। जिसके बाद कुल मौत का आंकड़ा 1605 पर पहुंच गया।

राज्य में जयपुर व जोधपुर में सबसे ज्यादा संक्रमित

  • प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जयपुर में हैं। यहां अब तक 24994 मरीज मिल चुके हैं। इसके बाद जोधपुर में 22888, अलवर में 12105 केस सामने आए हैं। इसी तरह, अजमेर में 7733, बांसवाड़ा में 1319, बारां में 1360, बाड़मेर में 2934, भरतपुर में 4637, भीलवाड़ा में 5148, बीकानेर में 8250, बूंदी में 1282, चित्तौड़गढ़ में 1901, चूरू में 2100, दौसा में 1179, धौलपुर में 3126, डूंगरपुर में 2095, गंगानगर में 1919, हनुमानगढ़ में 1102, जैसलमेर में 964, जालौर में 2716, झालावाड़ में 2508, झुंझुनूं में 2011, करौली में 1005, कोटा में 9458, नागौर में 3883, पाली में 6228, प्रतापगढ़ में 846, राजसमंद में 2065, सवाई माधोपुर में 973, सीकर में 4564, सिरोही में 2169, टोंक में 1439, उदयपुर में 5367 केस सामने आ चुके हैं।

प्रदेश में अब तक 1605 मरीजों की मौत

  • राजस्थान में कोरोना से अब तक 1605 मरीजों की जान जा चुकी है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 331 मरीजों की मौत हुई। इसके अलावा जोधपुर में 152, कोटा में 105, बीकानेर में 119, भरतपुर में 84, अजमेर में 113, पाली में 69, नागौर में 49 , उदयपुर में 53, धौलपुर में 26 और सिरोही में 23 मरीजों की जान गई है।
  • वहीं, अलवर में 46, सीकर में 39, बाड़मेर में 30, ​राजसमंद में 24, सवाई माधोपुर में 20, भीलवाड़ा में 26, बारां में 25, डूंगरपुर में 17, गंगानगर में 19, जालौर में 27, ​करौली में 13, टोंक में 22, चित्तौड़गढ़ में 20, चूरू में 16, बांसवाड़ा में 23, दौसा में 10, झुंझुनूं​ में 15 और प्रतापगढ़ में 13, झालावाड़ में 11, जैसलमेर में 11, बूंदी में 8, हनुमानगढ़ में 7 की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्यों के 39 मरीजों की भी मौत हुई है।
  • राज्य में अब तक 32.91 लाख से ज्यादा सैंपल जांचे जा चुके हैं। इनमें कुल 152605 पॉजिटव मिले हैं। इनमें 129618 लोग रिकवर हो चुके हैं। इसमें से 128583 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब राज्य में कुल 21382 एक्टिव केस बचे। इसके अलावा अब तक 10276 प्रवासी राजस्थानी भी संक्रमित मिले हैं।