बीकानेर में सोमवार सुबह फिर 2 जनो की कोरोना से मौत


  • बीकानेर/कमल स्वामी/17 अगस्त 
  • कोरोना संक्रमण का कहर दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है ।बीकानेर में सोमवार सुबह फिर 2 जनो की कोरोना से मौत की खबर सामने आई है । जानकारी के अनुसार तेलीवाड़ा में रहने वाली 52 वर्षीय सरोजदेवी में पॉजीटिव रिपोर्ट पुष्टि होने के बाद रविवार को उन्हें पीबीएम में भर्ती करवाया गया था। और आज सुबह इलाज के दौरान  मौत हो गई । वंही दूसरी मौत एक युवक की हुई है जानकारी के अनुसार विजय छींपा की तबीयत बिगडऩे पर परिजन अस्पताल लाए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर उक्त मरीज की कोरोना जांच के लिए सैम्पल भेजा गया जो मौत के बाद पॉजिटिव आया है । इसके साथ ही जिले में कोरोना से मौतों का आंकड़ा बढ़कर 67 हो गया है ।