राजस्थान में कोरोना के आए 1790 नए पॉजिटिव, 11 मौत


  • राजस्थान में गुरुवार को कोरोना ( Corona ) के 1 हजार 790 नए पॉजिटिव ( New Positives ) सामने आए वहीं 11 मरीजों की मौत दर्ज की गई। एक्टिव मरीजों की संख्या भी कम होकर 15 हजार 554 हो गई है। गुरुवार को कोरोना से 1 हजार 933 मरीज ठीक हुए। प्रदेश में कोरोना के नए मरीजों की संख्या लगातार कम होती जा रही है।
  •  

    राजधानी जयुपर में गुरुवार को 335 कोरोना पॉजिटिव सामने आए। करौली व प्रतापगढ़ में एक भी नया केस नहीं आया वहीं बांसवाड़ा, बांरा, बूंदी, धौलपुर, डूंगरपुर व सवाई माधौपुर में 10 से कम नए मरीज सामने आए। अन्य जिलों की तुलना में जयपुर, जोधपुर व बीकानेर में अभी भी कोरोना के ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं।

 

जिलेवार कोरोना पॉजिटिव –

  • जयपुर 335, जोधपुर 275, बीकानेर 251, अलवर 91, अजमेर 63, बांसवाड़ा 8, बांरा 4, बाड़मेर 32, भरतपुर 51, भीलवाड़ा 37, बूंदी 5, चित्तौडगढ़़ 13, चूरू 28, दौसा 25, धौलपुर 4, डूंगरपुर 7, श्रीगंगानगर 72, हनुमानगढ़ 18, जैसलमेर 17, जालौर 42, झालावाड़ 20, झुंझुनूं 43, कोटा 51, नागौर 52, पाली 41, राजसमंद 16, सवाई माधौपुर 6, सीकर 89, सिरोही 29, टोंक 16 व उदयपुर में 49 नए पॉजिटिव सामने आए हैं।

    कोरोना से यहां हुई मौत –

  • जोधपुर 2, जयपुर, सीकर, उदयपुर, अजमेर, अलवर, चित्तौडगढ़़, डूंगरपुर, श्रीगंगानगर व जैसलमेर में 1-1 मौत कोरोना से दर्ज की गई है।