ढोला-मारु ब्रांड के लेबल लगी 11 कार्टन अवैध शराब, 100 लीटर स्प्रिट और उपकरण बरामद; एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे


  • बीकानेर/24 सितम्बर
  • भरतपुर जिले में बयाना कस्बे के कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को थाना क्षेत्र के गांव नगला लक्खी खूंटखेड़ा में एक मकान पर छापामार कर अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। मकान में स्थित इस फैक्ट्री में तीन भाई स्प्रिट से देसी शराब बना रहे थे।

  • फैक्ट्री से देसी शराब से भरे 11 कार्टन यानी 528 पव्वे जब्त करने के साथ ही शराब बनाने में प्रयुक्त 100 लीटर स्प्रिट, 200 खाली पव्वे, पव्वे पैक करने की मशीन, ड्रम सहित अवैध शराब सप्लाई में उपयोग ली जाने वाली बाइक बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को पकड़ा जबकि दो आरोपी पुलिस को देख भाग गए।

    मुखबिर से सूचना मिली थी

  • थाना अधिकारी मदन लाल मीणा ने बताया कि बुधवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि गांव नगला लक्खी में रहने वाले तीन भाई अजमत, अजीत और रामवीर अपने मकान में अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री चला रहे हैं। सूचना पर रात 12:30 बजे पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां आरोपी तीनों भाई पुलिस को अवैध शराब बनाते हुए मिले।


  • पुलिस टीम को देखकर अजमत और रामवीर दोनों घर के पिछले दरवाजे से फरार हो गए। तीसरे भाई अजीत को पुलिस ने दबोच लिया। एसएचओ ने बताया कि आरोपी स्प्रिट से देसी शराब बनाने का काम कर रहे हैं। शराब को मार्केट में खपाने के लिए आरोपी ढोला-मारू ब्रांड का लेबल लगा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है।