जिस भांग ठेके को लेकरदो दिन पूर्व दो पक्षों में झगड़ा हुआ था उस ठेके को स्थाई रूप से बंद करने की मांग को लेकर आज चौतीना कुआं मोहल्ला विकास समिति ने केईएम रोड पर जाम लगाकर धरना शुरू किया है। इन धरनार्थियों की मांग है कि इस गलत नक्श में बने इस भांग ठेके को स्थाई रूप से बंद किया जाए अन्यथा यह धरना जारी रहेगा। इस धरने पर बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष शामिल है।
चौतीना कुआं मोहल्ला विकास समिति के अध्यक्ष प्रमोद खत्री ने बताया कि हमारे मोहल्ले में अवैध भांग का ठेका संचालित होता है जिससे मोहल्ले की महिलाओं, बहन-बेटियों व बच्चों को असुविधा हो रहती है। चौबीस घंटे नशेडिय़ों का जमावड़ा रहता है जो कि मोहल्ले की बहन-बेटियों के साथ गाली-गलौज व अभद्र व्यवहार करते है। इसको देखते हुए आज मोहल्ले के लोग इक्कठा हुवे हैं और इस अवैध ठेके को बंद करवाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।
समाजसेवी श्याम मोदी ने बताया कि यह भांग का ठेका अवैध है जो कि बिना नक्शे के यहां संचालित हो रहा है। इस ठेके के कारण मोहल्ले की बहन-बेटियों को काफी परेशान हो रही है। जिसको देखते हुए मोहल्ले के लोगों के पहले कई बार आबकारी विभाग को अवगत करवाकर इस ठेके को बंद करवाने की मांग कर चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। मोदी ने बताया कि आबकारी विभाग की मिलीभगत के चलते ठेके के नक्शे गलत रूप से पास करते हुए देवस्थान विभाग के मंदिर के सामने लगा दिया जो कि नियम व कानून के हिसाब से गलत है।