खाजूवाला में प्रधान का मुकाबला रोचक होता दिखाई दे रहा है। खाजूवाला में कांग्रेस ने बाजी खेलते हुए निर्दलीय प्रत्याशी मुकेश सोमाणी को मैदान में उतारा है वहीं बीजेपी की ओर से ममता देवी को दावेदार बनाया है।
बता दें कि खाजूवाला प्रधान किसका बनेगा यह तय निर्दलीय करेंगे क्योंकि यहां तीनों पार्टियों को 5-5 वार्डों में जीत मिली है। इसी तरह लूणकरणसर में बीजेपी का बोर्ड बनता दिखाई दे रहा है। यहां 12 वार्डों में जीत के साथ बीजेपी बहूमत में है। हालांकि यहां क्रॉस वोटिंग होने का डर बीजेपी को सता रहा है। इसके अलावा 6 वार्डों में कांग्रेस व 3 वार्डों में निर्दलीय ने बाजी मारी थी।