शादी के दिन ही दुल्हन हुई पॉजीटिव,अब पीपीई किट पहनकर कोविड सेंटर में होगी शादी


  • बीकानेर।
  • कोरोना के काल में एक अनोखी शादी होने जा रही है। सामान्य तौर पर बड़े तामजाम के साथ होने वाली शादियों से इतर कोविड सेंटर में शादी होने जा रही है। घटना प्रदेश के बारां की हैं। जहां पर केलवाड़ा कस्बे में शादी के दिन ही दुल्हन की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आ गयी।
  • जिससे एकबारगी तो दुल्हन व उसके परिजन अंचभे में पड़ गए। अब दुल्हन की शादी कोविड सेंटर में होगी। जहां पर केलवाड़ा के कोविड सेंटर में पीपीई किट पहनकर दूल्हा दुल्हन फेरे लेंगें। यह शादी सरकार के प्रोटोकॉल के अनुसार होगी और चुनिंदा लोगों को ही इसकी अनुमति मिल सकती हैं। शादी के मौके पर कई विभागों के अधिकारी मौजूद हैं।