जिले में शहरी क्षेत्र में कोरोना का असर कम होने से खुशियां छा गई है। लेकिन हकीकत इससे परे है, अभी भी हालात बेकाबू है। पॉजीटिव रोगी रिपोर्ट होने का क्रम लगातार घटता जा रहा है यह राहत भरी खबर जरूर है लेकिन मौत का आंकड़ा दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। बुधवार को 24 घंटे में तीन मौतें हुई। अभी-अभी दो और मौतें हुई है।
पीबीएम हॉस्पीटल से मिल जानकारी के अनुसार अभी चुनाराम पुत्र रामुराम निवासी नत्थूसर गेट उम्र 60 वर्ष और रामेश्वरी देवी पत्नी देवीलाल उम्र 65 निवासी रामपुरा बस्ती की मौत हुई है। चिंता की बात यह भी कि अब भी कई रोगी हालत बिगडऩे के बाद हॉस्पीटल पहुंचे रहे हैं। हॉस्पीटल में भर्ती 39 पॉजीटिव में से 23 को इसीलिए आईसीयू में रखा गया है।
अभी कोरोना से बचाव ही सबसे बड़ा इलाज है। प्रदेश के बड़े-बड़े चेहरों को कोरोना ने हमसे छीन लिया है। इसलिए अभी मास्क और सोशल डिस्टेसिंग ही वैक्सीन है। कोरोना के मामले में बीकानेर प्रदेश टॉप-5 में है। दिनोंदिन कम होती सेंपल व कम होते पॉजीटिव आंकड़ों को जानकर यह न समझे कि जिले में कोरोना संक्रमण कम हो रहा है। बरती गई लापरवाही अभी भी भारी पड़ सकती है। इस संक्रमण से बचाव हेतु राज्य सरकार व जिला प्रशासन लगातार एडवाइजरी जारी कर आमजन को जागरूक कर रहा है। एडवाइजरी की पूर्णतया पालन करे तथा एक जिम्मेवार नागरिक की भूमिका निभाएं।