बीकानेर जिले में चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ अभियान के तहत डीएसटी ने आज सुबह-सुबह ही पंजाब के एक तस्कर पर शॉट लगाया है, जिसमे डीएसटी प्रभारी डीवाईएसपी ईश्वर सिंह ने अपने खुफिया तंत्र से मिले इनपुट पर नयाशहर थाना पुलिस के सहयोग से गजनेर रोड़ पर पुगल फांटा के पास अवैध डोडा-पोस्त ले जा रहे आरोपी पंजाब के तस्कर को दबोच लिया, वंही आरोपी तस्कर के कब्जे से पुलिस टीम ने 18 किलो अवैध डोडा-पोस्त को जब्त किया है।
पकड़े गए तस्कर की पहचान राजकुमार उर्फ राजु पुत्र गुरुदेवसिंह उम्र 52 साल जाति धाणक निवासी सगुवाणा बस्ती गली न.1 ,भठिण्डा पंजाब के रूप में हुई है ।