पुलिस महकमे की तीसरी आँख, जिला स्पेशल पुलिस टीम डीएसटी द्वारा वर्ष 2020 में की गई धाड़फाड़ कार्यवाहियां, देखे खबर


  • बीकानेर की जिला स्पेशल पुलिस सेल का नाम जेहन में आते ही बड़े से बड़े अपराधियों की हवाइयां उड़ने लगती है,इस वर्ष 2020 में ही अब तक डीएसटी ने जिले में धुंआधार कार्यवाही से 101 की शानदार शतकीय पारी खेली है जिसमे अब तक 200 अपराधियों को जेल की सलाखों तक पहुँचाया है,हालाँकि वर्ष समाप्ति में अभी 28 दिन शेष है जिसमे ये आँकड़ा और बढ़ जाएगा ।
  • राज्य के पुलिस महानिदेशक ने वर्ष 2019 में एक आदेश 17/2019 जारी कर राजस्थान के समस्त पुलिस अधीक्षकों को संगठित अपराधों व माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु जिला स्तरीय स्पेशल टीमो के गठन के निर्देश दिए गए थे, जिसकी पालना में बीकानेर जिला स्पेशल पुलिस टीम का गठन किया गया ।
  • पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित टीम द्वारा जिले में नशा, जुआ, अवैध शराब, व हथियार माफियाओं के विरुद्ध एनडीपीएस, आर्म्स, आबकारी एक्ट एंव जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाहियो को जिले के विभिन्न पुलिस थानों के सहयोग से अंजाम दिया गया । जिसमे डीएसटी द्वारा 101 मामलों में कुल 200 अपराधियों को दबोचा गया ।
  • जिनमे 44 प्रकरण एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज करवाते हुए नारकोटिक्स पदार्थों की बरामदगी के रूप में करीब 15 क्विंटल 66 किलो डोडा – पोस्त पदार्थ , करीब 3 किलो 120 ग्राम अफीम पदार्थ व 770 अफीम के पौधे , करीब 1 ग्राम 87 मिलीग्राम चिट्टा / स्मेक पदार्थ जब्त किए गए । इसी तरह मेडिकेटेड ड्रग्स / कैमिकल नशे के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए जिले भर में करीब 02 लाख 01 हज़ार 374 नशीली गोलियों / टेबलेट्स भी बरामद करवाकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किये गए । इसी क्रम में कुल 15 वाहनों ( 6 मोटरसाईकिल 3 ट्रक , 4 स्विफ्ट , 2 कैम्पर ) की भी जब्ती की गई ।
  • इसके अतिरिक्त टीम द्वारा 14 प्रकरण अवैध हथियारों के आर्स एक्ट के तहत कार्यवाही करवाते हुए 12 पिस्टल , 6 देशी कट्टे , 1 रिवॉल्वर , 1 माउजर सहित 16 मैग्जीन व 55 जिन्दा कारतुस बरामद करवाकर कार्यवाहियां की गई । कुल 15 कार्यवाही अवैध शराब की जिनमें 3244 पेटी अग्रेजी शराब , 45 पेटी देशी शराब , 62 पेटी बीयर की व 175 लीटर हथकड़ शराब सहित 16 आरोपी गिरफ्तार सहित 2 ट्रक व 1 कैम्पर गाडी जब्त की गई । कुल तीन कार्यवाहीयां ईसी एक्ट व पेट्रोलियम अधिनियम के तहत दर्ज करवाकर 9170 लीटर अवैध पेट्रोलीयम पदार्थ सहित 6 केम्पर गाड़ीया व 10 आरोपी गिरफ्तार किये गये । कुल 15 मुकदमे जुआ , सट्टा , क्रिकेट बुकी के आरपीजीओ के तहत भी दर्ज किये गए जिसमे करीब 2.77 लाख राशि सहित करोड़ो के हिसाब – किताब को जब्त कर कार्यवाही की गई ।

इसी प्रकार जिला स्पेशल पुलिस टीम द्वारा वर्ष 2020 में की गई कुछ उल्लेखनीय धाड़फाड़ कार्यवाहियां:

1. टीम द्वारा जेएनवीसी थाना पुलिस के साथ 82 कट्टे में 12 क्विंटल 70 किलों डोडा पोस्त व 1 ट्रक सहित 2 आरोपीयों को गिरफ्तार किये गये ।

2. टीम द्वारा गंगाशहर थाना पुलिस के साथ 8 पिस्टल व 16 मैग्जीन के साथ पंजाब के 1 तस्कर को गिरफ्तार किया गया ।

3. टीम द्वारा नाल थाना पुलिस के साथ 1 लाख 34 हजार 500 नशीली गोलीयां व एक टूक सहित 2 आरोपी गिरफ्तार किये गये।

4. टीम द्वारा गजनेर थाना पुलिस के साथ 1586 पेटी अंग्रेजी शराब व एक ट्रक सहित 1 आरोपी गिरफ्तार किया गया ।

5. टीम द्वारा गजनेर थाना पुलिस के साथ 1630 पेटी अंग्रेजी शराब व एक ट्रक सहित 2 आरोपी गिरफ्तार किया गया ।

6. टीम द्वारा बीछवाल थाना पुलिस के साथ 23 हजार 200 नशीली गोलीयां व एक मोटरसाईकिल सहित पंजाब के 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया ।

7. टीम द्वारा नाल थाना पुलिस के साथ 52 किलों डोडा – पोस्त व 240 ग्राम अफीम व एक स्विफ्ट कार सहित पंजाब के 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया ।

8. टीम द्वारा जामसर थाना पुलिस के साथ 51 किलों 700 ग्राम डोडा – पोस्त व एक स्विफ्ट कार सहित पंजाब के 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया ।

9. टीम द्वारा देशनोक थाना पुलिस के साथ 007 गैंग के 2 शुटर 1 पिस्टल व 03 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किये गये ।

10. टीम द्वारा नयाशहर थाना पुलिस के साथ 1 लाख 23000 रुपये की जुआ – सट्टा राशि व लाखों के हिसाब के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार किये गये । टीम द्वारा कुल करीब 2 लाख नशीली गोलियों / टेबलेट्स की बरामदगी करवाई गई ।

  • एसपी प्रह्लाद सिंह कृष्णिया की डीएसटी टीम के प्रभारी डीवाईएसपी ईश्वर सिंह ने कहा कि डीएसटी टीम भविष्य में भी संगठित माफियाओं के विरूद्ध आमजन के सहयोग से ऐसे ही समर्पित होकर कार्य करती रहेगी, ईश्वर सिंह ने आमजन से अपील की है कि जिले का कोई भी नागरिक अवैध नशे, हथियारों, जुआ – सट्टा, शराब व बड़े आर्थिक अपराधों में संलिप्त लोगों के संबंध में टीम के हेल्पलाइन / व्हाट्सएप्प नंबर 9530413973 पर सूचना दे सकता है, सूचनाकर्ता का नाम – पता गुप्त रखा जाएगा ।
  • उल्लेखनीय है, जिला पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह कृष्णियां के निकट सुपरविज़न व निर्देशन में कार्य कर रही जिला स्पेशल पुलिस टीम (डीएसटी) के प्रभारी डीवाईएसपी ईश्वर सिंह है । जिनके नेर्तत्व में जयकुमार उनि, पर्वत सिंह सउनि, धारा सिंह कॉन्स्टेबल, देवाराम, देवेन्द्र, बिट्ट कुमार,मुकेश कुमार,श्रीराम,गोगराज डीआर पुनम व साईबर सैल से दीपक एचसी, दिलीप कानि के द्वारा इन सब कार्यवाहियों को शतकीय पारी के साथ अंजाम दिया गया ।
  • बता दे, पुलिस महकमे में डीएसटी टीम को तीसरी आँख के नाम से जाना जाता है, कारण की अपने रडार में आते ही पलक झपकते ही ये अपराधियों पर टूट पड़ती है, और यंहा तक भी कहा जाता है कि एक बार डीएसटी की सीमा में कोई अपराधी आ जाये तो उसका बच पाना नामुमकिन हो जाता है ।