लड़की को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने का मामला, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज


  • बीकानेर।
  • लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला गंगाशहर थाने में दर्ज हुआ है। लड़की के पिता ने थानाधिकारी से गुहार लगाई कि उसकी बेटी अनपढ़ है, महेन्द्र नामक युवक जो उसे बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया। इस मामले को लेकर गंगाशहर पुलिस ने नामजद आरोपी महेन्द्र तेजी पुत्र खेमाराम निवासी बीकानेर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू की। मामले की जांच उपनिरीक्षक भोलाराम कर रहे है।