पीड़ित पहुंचा थाने, पत्नी व बेटे को बेचने का लगाया आरोप


  • बीकानेर में अपराध इस कदर बढ़ता चला जा रहा है कि अब हथियार व मादक पदार्थों की तस्करी के साथ-साथ पीड़ित की पत्नी व बेटे को बेचने का मामला नोखा क्षेत्र में सामने आया है। पीड़ित कंवलीसर गांव निवासी डालूराम है। डालूराम ने नोखा पुलिस थाने में इस आशय का मामला दर्ज करवाया है। दर्ज मामले में बिरमसर निवासी मांगीलाल व भैराम पर आरोप लगाया है कि आरोपितों ने उसकी पत्नली व बेटे से उसे मिलने नहीं दिया तथा कुछ दिनों तक बंधक बनाकर रखा। आरोप है कि बाद में आरोपितों ने उसको श्रीगंगानगर जिले में किसी को बेच दिया। पुलिस के मुताबिक मामला पारिवारिक बताया जाता है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।