आरोपी नाबालिक लड़की पर धर्म बदलने का बना रहा था दबाव, परेशान होकर लगा ली फांसी, मुकदमा दर्ज


  • बीकानेर।
  • महाराष्ट्र के पुणे से हाल ही एक 19 वर्षीय युवक को संगीन आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उस पर आरोप है कि उसने15 वर्षीय एक किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाया है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि लड़की पड़ोसी अहमदनगर जिले की रहनेवाली थी औऱ युवक और किशोरी का ताल्लुक अलग-अलग धर्म से है। जिसके चलते मामला और भी ज्यादा गर्मा गया है।
  • एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया है कि मृतक की मां ने दावा किया कि आरोपी उनकी बेटी पर इस्लाम कबूल करने का दबाव डाल रहा था। उन्होंने कहा कि पीडि़ता और आरोपी एक दूसरे को अपने रिश्तेदारों के जरिए जानते थे, जिनकी आपस में शादियां हुई थी। इसी के बाद दोनों प्रेम में पड़ गए थे और आरोपी किशोरी पर धर्म बदलने का दबाव बना रहा था। जिसके चलते नाबालिग सदमें में थी और इसी कारण से उसने फांसी लगा ली है।
  • अधिकारी ने बताया की आरोपी पुणे में रहता है और लड़की अहमदनगर में रहती थी। वे दोनों फोन पर एक-दूसरे से बातचीत करते थे। 25 नवंबर को लड़की ने अहमदनगर स्थित घर में कथित तौर पर फांसी लगा ली थी। अधिकारी ने बताया कि कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ और मृतक के परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी हैं।