24 हजार नशीली टेबलेट्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार


  • बीकानेर. मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए शुरू किया गया अभियान अब रंग लाने लगा है। हर दिन पुलिस तस्करों को पकड़कर सलाखों के पीछे धकेलने का काम कर रही है। इसी अभियान के तहत रविवार सुबह पुलिस अधीक्षक (एसपी) द्वारा गठित डीएसटी टीम की सूचना व सहयोग से दो अलग-अलग पुलिस थानों ने कार्रवाई करते हुए नशे की खेप जब्त की है। बीछवाल पुलिस ने 24 हजार नशीली टेबलेट्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा एक बाइक भी जब्त की है। इसके अलावा नाल पुलिस ने अवैध डोडा-पोस्त पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में डोडा पोस्त जब्त किया है। हालांकि बताया जा रहा है कि आरोपी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल यह कार्रवाई चल रही है।