लापरवाही से गाड़ी चलाकर टक्कर मारने और इलाज के दौरान एक महिला की मौत


  • लापरवाही से गाड़ी चलाकर टक्कर मारने और इलाज के दौरान एक महिला की मौत होने का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में प्रार्थी कोजुराम पुत्र चेतनराम ग्वारिया उम्र 60 निवासी साबनिया ने अज्ञात कार चालक (आरजे-18-सीए-6090) के खिलाफ महाजन थाने में मुकदमा दर्ज करवाया हैं। प्रार्थी ने बताया कि कल सुबह लगभग बारह बजे के आसपास पेट्रोल पंप के पास आमने सामने से आ रही बाइक ओर कार आपस में भिड़ गयी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गयी। प्रार्थी ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर बाइक से जा भिड़ी जिससे हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि ये सभी भादरा तहसील के निवासी हैं। हादसे में घायल 2 अन्य लोगों का इलाज महाजन अस्पताल में चल रहा हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच मदनलाल को सौंपी हैं।