गुजरात के अहमदाबाद शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक कम्प्लीट कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया है। एक शीर्ष सरकारी अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार 20 नवंबर से रात 9 बजे से सुबह 6 तक कर्फ्यू लगाया जाएगा और अगले आदेश तक इसे जारी रखा जाएगा।
अतिरिक्त मुख्य सचिवराजीव कुमार गुप्ता ने यह घोषणा की। उन्हें गुजरात सरकार ने विशेष कार्याधिकारी नियुक्त किया है और उनका काम अहमदाबाद नगर पालिका के कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी कामकाज की निगरानी करना है। इसके बाद मंगलवार से रोजाना रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा।
अडिशनल चीफ सेक्रटरी डॉ. राजीव कुमार गुप्ता ने कहा, ‘कोरोना की स्थिति का देर रात निगरानी की गई और यह तय किया गया है कि अहमदाबाद में शुक्रवार रात 9 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक कम्प्लीट कर्फ्यू लगाया जाएगा। इस दौरान सिर्फ दूध और दवा की दुकानों को खोलने की इजाजत दी जाएगी।’