जिला स्पेशल पुलिस टीम की आक्रामक कारवाई लगातार जारी है, जिसमे डीएसटी टीम प्रभारी ईश्वर सिंह की सूचना पर सदर थाना ने हजारों नशीली गोलियों की बड़ी खेप व डोडा पोस्त के साथ तीन तस्करों को गंगानगर चौराहे से धर दबोचा है ।
जिला एसपी प्रहलाद सिंह कृष्णियाँ द्वारा गठित व डायरेक्ट सुपरविजन में कार्य कर रही जिला पुलिस स्पेशल टीम (DST) के प्रभारी ईश्वर सिंह उप पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुरुवार को मुखबिर से सूचना मिली कि पंजाब के तीन तस्करों के पास भारी मात्रा में अवैध नशीली गोलियां व डोडा पोस्त है । इस पर डीएसटी ने तस्करों की लोकेशन पता कर तुरंत सदर थाना को इत्तला दी गई । जिस पर डीएसटी के प्रभारी ईश्वर सिंह व टीम सदस्यों जयकुमार उनि.,पर्वत सिंह सउनि, मुकेश कानि. श्रीराम, व डीआर पुनम व सदर थाना की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए गंगानगर चौराहा बीकानेर के पास दबिश देकर तीन तस्करों को धर दबोचा । जिसमे पुलिस टीम ने आरोपी तस्कर जगतार सिंह पुत्र जगन सिंह जाति जटसिख उम्र 39 साल निवासी चौकी भटिण्डा पंजाब के कब्जे से 5 हजार 945 अवैध नशीली गोलीयों को जब्त किया गया व गुरबाज सिंह पुत्र हरिसिंह जाति रायसिख उम्र 35 साल निवासी भांगचिड़ी पीएस लख्खेवाली पंजाब,मख्खन सिंह पुत्र चंदा सिंह जाति जटसिख निवासी चौकी भटिण्डा पंजाब के कब्जे से 6 किलो अवैध डोडा-पोस्त जब्त किया गया ।
पुलिस आरोपी तस्करों से कड़ी पूछताछ कर रही है कि इतनी मात्रा में अवैध नशीली गोलीयां व डोडा-पोस्त कहा से खरीदे गये व वह किस-किस को सप्लाई करते हैं, फिलहाल इस सम्बन्ध में उनके पिछले क्राइम के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही हैं ।
उल्लेखनीय है, एसपी प्रहलाद सिंह कृष्णियाँ के द्वारा गठित डीएसटी टीम धुंआधार कार्यवाही कर रही है, आये दिन अवैध नशीले काले कारोबार पर लगाम लगाये जाने का सफल प्रयास किया जा रहा है ।