
पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने आज एक बड़ी कार्रवाई,6 लाख रुपए के नकली नोट पकड़े
दरअसल स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने ठेला संचालक सद्दाम और इसके एक सहयोगी अमीन और सोनू को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि सद्दाम मूल रूप से उदयपुर के कोटडा इलाके का रहने वाला है और फिलहाल मल्लातलाई इलाके में रह रहा है.
पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि आखिर यह 6 लाख रुपए के नोट नकली नोट कहां से लेकर आए और आगे इनका क्या प्लान था.


