हर्षो के चौक में जर्जर मकान की दीवार गिरी, कई वाहन आये चपेट में, देखे खबर


  • बीकानेर।
  • परकोटे अंदर एक जर्जर मकान की दीवार गिर गयी। शहर के हर्षो के चौक में लम्बे समय ये जर्जर हुए मकान की दीवार गिर गयी। जिसमें गली में खडी़ एक स्कूटी व मोटर साइकिलें दब गयी ।जिनमें से 2 गाडियों को स्थानीय लोगों के सहयोग से निकाला गया है। पता चला है कि यह मकान पिछले कई समय से जर्जर अवस्था में है और इसके मालिक बीकानेर से बाहर रहते हैं।
  • स्थानीय लोगों के अनुसार कई बार इस सम्बंध में मालिकों को मकान के जर्जर होने की सूचना दी गयी लेकिन कभी भी मालिकों ने इस तरफ ध्यान नही दिया। गनीमत रही कि किसी भी तरह की कोई जनहानि नही हुई हैं।घटना की सूचना मिलते ही नयाशहर पुलिस मौके पर पहुंच गयी हैं।