दहेज के लिए हत्या कर विवाहिता को ट्रक में लटकाया, मुकदमा दर्ज


  • बीकानेर।
  • दहेज के लिए हत्या कर विवाहिता को ट्रक में लटकाने का मामला सामने आया हैं। इस सम्बंध में मृतक विवाहिता के भाई महेन्द्र पुत्र रेवंतराम निवासी भेलू ने पांचू थाने में मृतका की सास पुष्पा बाई,ससुर भंवरलाल,देवर कालूराम,नेमीचंद व प्रेमाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हैं। घटना बीती रात की बतायी जा रही हैं।
  • प्रार्थी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी बहन बसंती की शादी 10 साल पहले हडमानाराम के साथ हुई थी। जिसके कुछ साल बाद ही आरोपी पक्ष दहेज की मांग को लेकर बंसती को परेशान करते थें। आज से 6-7 साल पहले प्रार्थी की एक और बहन रूपा की शादी हडमानाराम के छोटे भाई प्रेमाराम के साथ की गयी थी। जिसके कुछ समय बाद ही आरोपियों ने दोनो बहनों को दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकाल दिया था।
  • जिसके बाद समाज के लोगों की पंचायती कर भविष्य में ऐसा नही होगा कहकर आरोपी ले गए। लेकिन 15-20 दिन पूर्व आरोपियेां ने दो लाख की मांग करते हुए मारपीट की और पैसे के लिए दबाव बनाया तक मृतका बसंती ने अपने पिता को फोन कर कहा कि 2 लाख रूपए ला दो वरना ये मुझे मार डालेगें। जिस पर मृतका के पिता ने एक माह का समय मांगा।
  • लेकिन बीती रात को आरोपियों ने बसंती को मारकर घर में खड़े ट्रक में फांसी लगाकार बंसती लटका दिया और बसंती के पति हडमानाराम को फोन कर बताया। जिस पर 6 बजे बहनोई हड़मानराम ने सूचना देते हुए बताया कि प्रार्थी के बहन की हत्या उसके ससुराल वालों ने ही कर दिया हैं। जिस पर प्राथी्र सहित जब मोके पर पहुंचे तो बसंती की लाश ट्रक में लटकी हुई थी ओर पैर पीछे की ओर मुडे हुए थें। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर धारा 302 सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।